मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद, आधुनिक कृषि तकनीक और जैविक खेती पर जोर

कलेक्टर ने किया ग्रामीणों से सीधा संवाद कर आत्मनिर्भरता हेतु किया प्रेरित

बड़वानी; बड़वानी जनपद पंचायत के ग्राम अंबापानी में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा ‘रात्रि चौपाल’ का सफल आयोजन किया गया। स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित इस चौपाल में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जैविक व प्राकृतिक खेती,पशुपालन और आधुनिक कृषि के जरिए आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।

कलेक्टर ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी कृषि भूमि के कम से कम एक हिस्से में जैविक/प्राकृतिक खेती से शुरुआत करें। उन्होंने इसके आर्थिक लाभ, शासकीय सब्सिडी, पंजीयन प्रक्रिया और प्रमाणीकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

चौपाल में पूर्व से जैविक खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। कृषि विभाग द्वारा वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से कीट प्रबंधन और जैविक खाद बनाने की वैज्ञानिक विधि की विस्तृत जानकारी दी।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सामुदायिक एकता पर बल देते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही विकास संभव है। जब तक आप सब मिलकर अपनी पंचायत या ग्राम को विकसित करने का दृढ़ निश्चय नहीं करते तब तक विकास संभव नहीं है। आप सब एक कड़ी के रूप में जुड़कर आगे बढ़ें, जिला प्रशासन आपको हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं। क्षमता विकास ही गाँव की बेहतरी का आधार हैं। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों और पशुपालन से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके और किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा, उपसंचालक कृषि विभाग श्री के.सी वास्केल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!