खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

कलेक्टर की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बड़वानी ;  कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जल संरचनाओं के पुनरुद्धार और संरक्षण का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अभियान की प्रगति निरंतर होनी चाहिए और किसी भी परिस्थिति में तय लक्ष्यों में देरी स्वीकार्य नहीं होगी।
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्होंने समस्त एसडीएम को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। इस प्रक्रिया में राजस्व विभाग की टीम को भी सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश दिए ताकि प्रशासनिक बाधाओं को दूर किया जा सके। कलेक्टर ने यह भी रेखांकित किया कि जिला रैंकिंग में सुधार के लिए सभी पार्टनर डिपार्टमेंट्स को अपनी कार्यक्षमता बढ़ानी होगी, जिससे अभियान के अंतर्गत एक सतत और सकारात्मक प्रगति बनी रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!