मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 54 आवेदकों की समस्याएं बड़वानी 02 जून 2026/ प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 54 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो। आवास योजना का दिलवाया जाये लाभ जनसुनवाई में अंजड़ नगर निवासी श्रीमति अंगूरीबाई ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2023 में उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। वे और उनकी पुत्री मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही है। उन्हे शासन की योजनानतर्गत आवास का लाभ अगर मिल जाये तो उनका जीवनयापन सही ढंग से हो पायेगा। अतः उन्हे आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में सीएमओ अंजड़ को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कृषि भूमि पर जाने का रास्ता खुलवाया जाये जनसुनवाई में ग्राम तलूनखुर्द निवासी श्रीमति संगीताबाई पति गजानंद ने आवेदन देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि पर जाने के रास्ते में पाला डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसके कारण वे विगत एक वर्ष से कृषि भूमि पर कृषि कार्य नही कर पा रही है, अतः रास्ता खुलवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। पेयजल की समस्या का हो निराकरण जनसुनवाई में ग्राम सिवनी निवासी श्री भायला पिता वगड़िया ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम में पंचायत द्वारा हेण्डपंप खुदवाया गया है। पानी गहरा होने के कारण हेण्डपंप में पानी नही आ रहा है, जिससे ग्राम में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। अतः ग्राम में पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए उचित व्यवस्था करवाई जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में पीएचई विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। खेत में आने-जाने के रास्त में डाल दिये है कांटे जनसुनवाई में ग्राम तलूनखुर्द निवासी श्री अजय जाट ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम में 05 वर्ष के महनताने पर उन्होने कृषि भूमि ली है। जिसमें आने-जाने का रास्ता केवल एक मात्र नाले को पार करके जाना है। परन्तु ग्राम के एक व्यक्ति ने नाले पर कांटे डालकर उक्त रास्ते को बंद कर बदया है। जिससे उन्हे खेत में जाने में बहुत परेशानी होती है। उन्होने संबंधित व्यक्ति से बातचीत करने का प्रयास किया परन्तु उसके द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। अतः रास्ते पर से कांटे हटवाकर रास्ता चालू करवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 54 आवेदकों की समस्याएं

बड़वानी;  प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 54 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।

आवास योजना का दिलवाया जाये लाभ
जनसुनवाई में अंजड़ नगर निवासी श्रीमति अंगूरीबाई ने आवेदन देकर बताया कि वर्ष 2023 में उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। वे और उनकी पुत्री मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही है। उन्हे शासन की योजनानतर्गत आवास का लाभ अगर मिल जाये तो उनका जीवनयापन सही ढंग से हो पायेगा। अतः उन्हे आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में सीएमओ अंजड़ को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
कृषि भूमि पर जाने का रास्ता खुलवाया जाये
जनसुनवाई में ग्राम तलूनखुर्द निवासी श्रीमति संगीताबाई पति गजानंद ने आवेदन देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि पर जाने के रास्ते में पाला डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसके कारण वे विगत एक वर्ष से कृषि भूमि पर कृषि कार्य नही कर पा रही है, अतः रास्ता खुलवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
पेयजल की समस्या का हो निराकरण
जनसुनवाई में ग्राम सिवनी निवासी श्री भायला पिता वगड़िया ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम में पंचायत द्वारा हेण्डपंप खुदवाया गया है। पानी गहरा होने के कारण हेण्डपंप में पानी नही आ रहा है, जिससे ग्राम में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। अतः ग्राम में पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए उचित व्यवस्था करवाई जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में पीएचई विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
खेत में आने-जाने के रास्त में डाल दिये है कांटे
जनसुनवाई में ग्राम तलूनखुर्द निवासी श्री अजय जाट ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम में 05 वर्ष के महनताने पर उन्होने कृषि भूमि ली है। जिसमें आने-जाने का रास्ता केवल एक मात्र नाले को पार करके जाना है। परन्तु ग्राम के एक व्यक्ति ने नाले पर कांटे डालकर उक्त रास्ते को बंद कर बदया है। जिससे उन्हे खेत में जाने में बहुत परेशानी होती है। उन्होने संबंधित व्यक्ति से बातचीत करने का प्रयास किया परन्तु उसके द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। अतः रास्ते पर से कांटे हटवाकर रास्ता चालू करवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आवेदन में तहसीलदार बड़वानी को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!