सेंधवामुख्य खबरे

सेहत के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है

सेंधवा अपने स्वास्थ्य के लिए ध्यान रखने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं है। कभी कभी छोटे-छोटे और लगातार बदलाव ही समय के साथ एक स्वस्थ और मजबूत शरीर की नींव बनते हैं।एक ही स्थिति में बहुत देर बैठने से मांसपेशियों में अकड़न और थकान ला सकते हैं। उक्त बातें योग गुरु कृष्ण कांत सोनी ने निवाली रोड पर मार्निंग योग ग्रुप के सदस्यों को निशुल्क योग के गुर सिखाते हुए कहा। योग गुरु ने आगे बताया कि लोग सोचते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए एक मात्र तरीका दौड़ना या जिम जाना है लेकिन वास्तव में नियमित रूप से पैदल चलना भी क ई लाभ प्रदान करता है। प्रतिदिन चलने वालों कदमों की संख्या बढ़ाने मात्र से आपके शरीर में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है। व्यायाम के लिए एक घंटा समर्पित करने के कोशिश की बजाय दिनभर में छोटे छोटे हिस्सों में शारीरिक गतिविधि करें। महत्व पूर्ण बात गति या दूरी नहीं है बल्कि निरंतरता है। आपका शरीर समय के साथ अधिक स्वस्थ, अधिक लचीला और कम थका हुआ बन सकता है।अत दिन में पैदल चले, जल्दी सोये,टी वी देख कर ना सोये, धीरे-धीरे भोजन करे, समय से भोजन करें। परिणाम स्वरूप आप सुबह अधिक सर्तक,कम चिड़चिड़े और काम पर बेहतर ध्यान केंद्रित करने वाले महसूस करेंगे। पर्याप्त नींद लेने से चाय कॉफी की आदत छूट जाती है। योग गुरु ने आगे बताया कि एक छोटा उपाय अनेकों समस्यायों का समाधान कर सकता है। जैसे दिन में कभी भी किसी भी समय में आजमाने के देख ले , कुर्सी पर बैठकर दोनों पैरों के अंगुठे में रबर लगाकर तीस सेकंड पैरों को ऊपर नीचे करें पाच आवृति अभ्यास करें तो शरीर में जकड़न,घुटनौ में दर्द, सूजन,एडी में जलन, दर्द, गैस, कब्ज, सिरदर्द,पीठ और गर्दन की जकड़न, हाथों का कांपना आदि समस्या में लाभ होता है।अत सुबह, दोपहर, शाम एवं रात्रि में सोये सोये भी अभ्यास कर शारीरिक मानसिक और आर्थिक लाभ होगा। फोटो मार्निंग योग ग्रुप के सद्स्य हास्य आसन करते हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!