खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी कोतवाली में ईद-उल-अधा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

ईद-उल-अधा के मद्देनजर आयोजित बैठक में नागरिकों से अफवाहों से दूर रहकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील।

जनोदय पंच। बड़वानी कोतवाली थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अधा (बकरीद) पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आयोजित बैठक में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। साथ ही प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने का आग्रह भी किया गया।

अधिकारी और नागरिक रहे मौजूद

बैठक में बड़वानी तहसीलदार, सीएमओ नगरपालिका, थाना प्रभारी कोतवाली, कस्बा बड़वानी के वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक, पत्रकार बंधु तथा ग्राम और नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए ईद-उल-अधा पर्व मनाने की अपील की गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!