मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की राह होगी आसान, पुलिस ने पुराने एबी रोड से हटवाए भारी वाहन

छोटी और बड़ी बिजासन माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्रवाई, वाहन चालकों को सड़क किनारे भारी वाहन खड़े नहीं करने की सख्त समझाइश

जनोदय पंच। सेंधवा में नवरात्रि पर्व के दौरान छोटी बिजासन माता मंदिर और बड़ी बिजासन माता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की कार्रवाई की। पुराने एबी रोड के दोनों ओर खड़े भारी वाहन हटवाए गए और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए थाना सेंधवा शहर पुलिस ने विशेष कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह की उपस्थिति में पुलिस स्टाफ ने पुराने एबी रोड पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए।

इस दौरान पुराने बस स्टैंड से भवानी चौक, मद्रास टायर, पीजी कॉलेज एवं मैकेनिक नगर तक सड़क के दोनों ओर खड़े भारी वाहनों को हटवाया गया, ताकि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

वाहन चालकों को दी सख्त समझाइश:

पुलिस ने भारी वाहन चालकों और मालिकों को सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े नहीं करने की सख्त समझाइश दी। साथ ही नवरात्रि पर्व के दौरान जाम और यातायात संबंधी व्यवधान से बचने के लिए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर जोर:

थाना सेंधवा शहर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!