मध्यप्रदेशमुख्य खबरे

जबलपुर में भेड़ाघाट सुरक्षा सख्त, बरगी बांध हादसे के बाद नौका विहार नियम कड़े लागू

बरगी बांध हादसे के बाद भेड़ाघाट में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए

जनोदय पंच। जबलपुर के भेड़ाघाट में बरगी बांध क्रूज हादसे के बाद पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नियम सख्त किए गए हैं। नौका विहार के समय तय किए गए हैं और बिना लाइफ जैकेट सवारी पर रोक लगाई गई है।


मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे के बाद भेड़ाघाट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। विश्व पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नगर परिषद ने नियमों को कड़ा करने की बात कही है।

नौका विहार के लिए तय समय
भेड़ाघाट में पर्यटक संगमरमर का दीदार करने नौका विहार करते हैं। बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए पंचवटी में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही नौका विहार का समय निर्धारित किया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

लाइफ जैकेट अनिवार्य, चेतावनी जारी
नगर परिषद भेड़ाघाट के अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी ने पंचवटी में नाविकों को सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी पर्यटक को बिना लाइफ जैकेट के नाव में न बैठाएं और क्षमता से अधिक सवारी न लें। चतुर सिंह लोधी ने कहा है कि अगर कोई भी पर्यटकों की सुरक्षा में लापरवाही बरतेगा तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!