मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरे

छिंदवाड़ा में दो जल हादसों ने मचाया कोहराम, चार किशोर डूबे, दो शव मिले, दो की तलाश जारी

चौरई और जुन्नारदेव थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग हादसों के बाद परिवारों में पसरा मातम

जनोदय पंच। छिंदवाड़ा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग जल हादसों में चार किशोर पानी में डूब गए। चौरई थाना क्षेत्र के घोघरा वॉटरफॉल और जुन्नारदेव क्षेत्र के खदान तालाब में हुए हादसों में अब तक दो किशोरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

घोघरा वॉटरफॉल में हुआ हादसा

चौरई थाना क्षेत्र के बेलखेड़ा स्थित घोघरा वॉटरफॉल पर घूमने पहुंचे 14 वर्षीय गौरव डेहरिया और 17 वर्षीय विनायक गुप्ता गहरे पानी में डूब गए। बताया गया कि दोनों किशोर अपनी बहनों के साथ घूमने पहुंचे थे और पानी के पास रील बना रहे थे। इसी दौरान वे अचानक गहराई में चले गए। सूचना मिलने पर चौरई पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

खदान तालाब में डूबे दो किशोर

दूसरी घटना जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की डूंगरिया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोठीदेव 11/12 नंबर ओपनकास्ट खदान के पास स्थित तालाब में हुई। यहां जन्मदिन पार्टी मनाने पहुंचे 7-8 युवकों में से दो किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर थाना प्रभारी जे. मसराम, उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे और चौकी प्रभारी अंजना मरावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में अंधेरा और पानी की अधिक गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। गुरुवार सुबह दोबारा अभियान चलाकर एक किशोर का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में शोक का माहौल है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!