बड़वाह। गायत्री परिवार का प्रशिक्षण, कार्यशाला हुई संपन्न…

कपिल वर्मा बड़वाह। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को गति देने के लिए एवं कार्यकर्ताओं के कौशल विकास के लिए गायत्री शक्तिपीठ पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला समन्वय समिति के सदस्यों ने तहसील के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए मार्गदर्शन दिया ।जिला प्रभारी श्री जोगीलाल मुजाल्दे ने संगठन को सशक्त और कार्यकर्ताओं को समर्पित होने की ओर इशारा किया।
जिला सहसंयोजक योगेश पाटीदार ने कार्यकर्ताओं की रीति नीति स्थानीय देवालय प्रबंधन एवं कानूनी रूप से मार्गदर्शन दिया। सालकराम चौधरी ने श्रद्धा संवर्धन को विशेष रूप से महत्व देते हुए ओजस्वी वाणी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता अपने आप को छोटा न समझे, इस तरह का बोध कराया। किशन लाल मुकाती ने संगठन की इकाई व्यक्ति निर्माण एवं मंडल बनाने पर मार्गदर्शन दिया।
तहसील में गांव-गांव जाकर प्रज्ञा मंडल महिला मंडल एवं संस्कृति मंडल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। केसरी लाल पटेल ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, शिक्षा, कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण, संस्कारशाला आदि विषयों का प्रशिक्षण देते हुए आज के समय की युग की अनिवार्य आवश्यकता वृक्षारोपण को बताया। माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के लिए माता की बगिया वाटिका बनाने पर जोर दिया।
अंत में कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला प्रतिनिधियों का ललिता पटेल ने स्वागत किया। विद्या पाटीदार ,माही पटेल, नूपुर चौहान ने प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुति दी। अंत में तहसील समन्वयक मयंक चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में तहसील के विभिन्न ग्रामों से कार्यकर्ता भाई-बहन उपस्थित हुए।



