सेंधवाअपराधमुख्य खबरे

सेंधवा में ऑनलाइन पटाखों के नाम पर 50 हजार की ठगी, इंदौर से दो साइबर ठग गिरफ्तार

तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर ठगी की पूरी रकम बरामद की

जनोदय पंच। सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखे भेजने के नाम पर 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी राशि, मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं।

थाना सेंधवा शहर में 19 जुलाई 2026 को मुकेश पिता ललेश कानूनगो, निवासी राम बाजार, सेंधवा शहर ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन पटाखे भेजने के नाम पर उनसे 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी ने पटाखे नहीं भेजे और संपर्क तोड़ दिया। शिकायत पर अपराध क्रमांक 263/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सेंधवा शहर दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की।

इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर से दो आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज वर्मा उम्र 20 वर्ष, पिता बंशीधर वर्मा, निवासी इंदौर और विकास वर्मा उम्र 21 वर्ष, पिता टीकाराम वर्मा, निवासी इंदौर के रूप में हुई।

पूरी ठगी गई राशि बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई 50 हजार रुपए की शत-प्रतिशत राशि बरामद की। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में थाना सेंधवा शहर के थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक कृष्णा मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक संजय पाटीदार और प्रधान आरक्षक शीलेन्द्र परिहार की भूमिका रही। साइबर सेल बड़वानी से प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल और आरक्षक नीरज डांगरे भी कार्रवाई में शामिल रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!