सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में 150 जवानों संग निकला विशाल फ्लैग मार्च

संदल जुलूस की तैयारियों का लिया जायजा, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

रमन बोरखड़े। सेंधवा; मोहर्रम पर्व और संदल जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सेंधवा में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से विशाल फ्लैग मार्च निकाला। कलेक्टर जयति सिंह और पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में निकले मार्च के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया।

मोहर्रम पर्व एवं संदल जुलूस के मद्देनजर बड़वानी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सेंधवा शहर में संयुक्त रूप से विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। कलेक्टर जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में निकले इस मार्च का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों को सख्त कार्रवाई का संदेश भी दिया गया।

अधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

फ्लैग मार्च के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीएम सेंधवा आशीष, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, एसडीओपी (महिला सेल) बड़वानी, तहसीलदार सेंधवा तथा सीएमओ नगरपालिका सेंधवा मौजूद रहे। अनुभाग सेंधवा के समस्त थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक बड़वानी सहित करीब 150 पुलिस जवान भी मार्च में शामिल रहे।

संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

फ्लैग मार्च सेंधवा के मुख्य बाजार, पारंपरिक जुलूस मार्ग, संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से होकर निकला। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से पर्व को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील भी की।

सोशल मीडिया पर निगरानी, सीसीटीवी से होगी मॉनिटरिंग

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं की जाए। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्यौहारों के दौरान पूरे जुलूस मार्ग को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!