सेंधवा

सेंधवा के विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय कामगार की मौत

बायपास के निजी अस्पताल में तोड़ा दम, सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

जनोदय पंच। सेंधवा। बारद्वारी रोड स्थित विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार सुबह तीसरी मंजिल से गिरने के कारण एक कामगार की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीसरी मंजिल से गिरने से हुई मौत

मृतक की पहचान सेंधवा निवासी मोतीलाल गुप्ता (50) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 से 10.30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

निजी अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद मोतीलाल गुप्ता को तत्काल बायपास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मोतीलाल गुप्ता तीसरी मंजिल पर किस काम से मौजूद थे और वे किन परिस्थितियों में नीचे गिरे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!