ठीकरी में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले 186 सहायक उपकरण, एलिम्को शिविर में 67 हितग्राही लाभान्वित
जनपद पंचायत में आयोजित शिविर में 50 दिव्यांगजनों को 91 और 17 वरिष्ठ नागरिकों को वयोश्री योजना के तहत 95 उपकरण वितरित किए गए

जनोदय पंच। बड़वानी जिले की जनपद पंचायत ठीकरी में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए एलिम्को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 दिव्यांगजनों को 91 तथा वयोश्री योजना के तहत 17 वरिष्ठ नागरिकों को 95 उपकरण वितरित किए गए। इस तरह कुल 186 उपकरण प्रदान किए गए।
बड़वानी, 13 अक्टूबर 2026। कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में मंगलवार को जनपद पंचायत ठीकरी में एलिम्को का शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वयोश्री योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना था।
दिव्यांगजनों को वितरित किए 91 उपकरण
शिविर प्रभारी एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर में कुल 50 दिव्यांगजनों को 91 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, स्टिक, हियरिंग एड मशीन और सीपी व्हीलचेयर सहित अन्य उपकरण शामिल रहे।
वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को लाभ
वयोश्री योजना के अंतर्गत शिविर में 17 वरिष्ठ नागरिकों को कुल 95 सहायक उपकरण वितरित किए गए। दोनों श्रेणियों को मिलाकर शिविर में कुल 67 हितग्राहियों को 186 उपकरण प्रदान किए गए।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह अवस्या, उपाध्यक्ष सुरेश धनगर, अर्चना पाठक, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि तथा जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शची जैन उपस्थित रहीं।




