सेंधवामुख्य खबरे

अग्रवाल समाज चुनाव निर्णायक दौर में, अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, सचिव पद पर निर्विरोध 

सेंधवा अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी के लिए 26 मई को होगा मतदान, मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम

सेंधवा, जनोदय पंच। अग्रवाल समाज सेंधवा की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला तय हो गया है, जबकि सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। चुनाव को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।

निर्वाचन प्रक्रिया जारी

अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में शेष रहने से चुनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं, सचिव पद पर एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने से उक्त पद पर निर्वाचन नहीं होगा।

निर्वाचन समिति ने दी जानकारी

उक्त जानकारी अग्रवाल समाज निर्वाचन समिति के सदस्य सुनील अग्रवाल एवं हेमंत गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि समाज की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी। अध्यक्ष पद हेतु राजेंद्र नरेडी एवं राकेश एरन द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए थे। वहीं, सचिव पद हेतु निलेश अग्रवाल एवं संजीव गोयल ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए थे।

सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन

नाम वापसी के अंतिम दिन सचिव पद के प्रत्याशी निलेश अग्रवाल द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया, जिसके बाद सचिव पद पर केवल एक प्रत्याशी संजीव गोयल शेष रहे। इस कारण सचिव पद हेतु निर्वाचन नहीं कराया जाएगा और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित माना जाएगा।

26 मई को होगा मतदान

वहीं, अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में बने रहने से अब मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन समिति के अनुसार मतदान 26 मई को लायंस कम्यूनिटी हॉल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगा। इसके पश्चात शाम 4 बजे मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु रिटायर्ड अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा।

अधिक मतदान की अपील

निर्वाचन समिति के पीर चंद मित्तल, अजय मित्तल एवं गोपाल तायल ने समाज के सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। चुनाव को लेकर समाजजनों में उत्साह एवं सक्रियता का माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!