सेंधवाखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बंजारा समाज की बड़ी पहल, तीज गणगौर महोत्सव के लिए अमृता फडणवीस को दिया निमंत्रण

  मध्य प्रदेश बंजारा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने तीज गणगौर महोत्सव में शामिल होने का किया आग्रह।

जनोदय पंच। बड़वानी-सेंधवा से मध्य प्रदेश बंजारा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र राज्य मुख्यमंत्री सहायता कक्षा प्रमुख रामेश्वर जी नायक के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस से मुलाकात कर तीज गणगौर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान अखिल भारतीय बंजारा क्रांति दल के पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे।

अमृता फडणवीस को सौंपा निमंत्रण

बड़वानी-सेंधवा। मध्य प्रदेश बंजारा समाज के बड़वानी जिला प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस से मुलाकात कर बंजारा समाज के पवित्र पर्व तीज गणगौर महोत्सव में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव के आयोजन को लेकर जानकारी साझा करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे पदाधिकारी

मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय बंजारा क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण चौहान, रंजीत नायक, समाज के वरिष्ठ मानसिंह राठौर, बंजारा क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम पवार, प्रदेश महामंत्री संजय राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जालम यादव, प्रदेश मंत्री रामचंद्र राठौर, करण पवार, संजय राठौर, दिलीप नायक, जिला अध्यक्ष दरबार पवार, अखिल भारतीय बंजारा क्रांति दल के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत नायक, राधेश्याम नायक, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मधुकर राठौड़, तुषार पवार तथा सुदर्शन चौहान उपस्थित रहे।

सामाजिक आयोजन को लेकर हुई मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने तीज गणगौर महोत्सव के आयोजन के संबंध में आमंत्रण सौंपते हुए कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति रही और सभी ने सामूहिक रूप से मुलाकात की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!