सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में ऑपरेशन हवालात की बड़ी कार्रवाई, रामनवमी दंगा कांड का फरार वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर सेंधवा शहर पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

जनोदय पंच। ऑपरेशन हवालात के तहत सेंधवा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 के रामनवमी दंगा कांड के एक फरार वारंटी सहित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो स्थाई वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

ऑपरेशन हवालात के तहत चलाया गया अभियान

बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन हवालात के तहत अधिक से अधिक फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा वारंट तामील करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बबर एवं एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेंधवा शहर दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंट एवं एक गिरफ्तारी वारंट तामील किया।

रामनवमी दंगा कांड के फरार वारंटी को पकड़ा

पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/22 धारा 436, 146 भादवि तथा अपराध क्रमांक 181/23 धारा 25(1)(।), 25(1-।।) आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी फिरदौस उर्फ फिरोज पिता सलीम मंसूरी, निवासी मंसूरी जमात खाने वाली गली, देवझिरी रोड, सेंधवा को थाना जैतापुर क्षेत्र के डोंगरगांव, जिला खरगोन से गिरफ्तार किया। आरोपी दंगा भड़काने और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार था। मुखबिर की सूचना और पुलिस घेराबंदी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई।

मारपीट मामले का स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने अपराध क्रमांक 450/22 धारा 294, 323, 506, 325 भादवि के प्रकरण में न्यायालय से जारी स्थाई वारंटी जेयसिंग पिता तेरासिंग बामनिया, निवासी नया बस स्टैंड, पानी की टंकी के पास, सेंधवा को गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। दोनों वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चौहान, प्रधान आरक्षक इंसराम चौहान, आरक्षक रेवाराम अछाले एवं आरक्षक विशाल पाटिल की भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!