खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी जिले के सभी थानों में अपराध समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा पर जोर

जनोदय पंच। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में 14 जून 2026 को जिले के सभी थानों में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, वारंट तामिली तेज करने तथा आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लंबित प्रकरणों की समीक्षा और निराकरण पर जोर

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं समय-सीमा में निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से लंबित अपराध, मर्ग, चालान, शिकायत जांच, गुम इंसान एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

विवेचकों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक में विवेचकों को पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चालान, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत एवं एमएलसी जांच रजिस्टर के सुव्यवस्थित संधारण, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा गिरफ्तारी वारंट, स्थाई एवं फरारी वारंट की तामिली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रकरणों में ई-साक्ष्य के प्रभावी संकलन और सीसीटीएनएस में समय पर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

मुहर्रम पर्व और जन-सहभागिता पर विशेष फोकस

थाना प्रभारियों को आगामी मुहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने बीट क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने, गुंडा-बदमाशों की समय-समय पर चेकिंग करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए गए। आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे पुलिस और जनता के समन्वय से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!