सेंधवा में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। सेंधवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के देश की आजादी के लिए किए गए योगदान तथा आजादी के बाद देश की उन्नति और प्रगति के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के साथ सभी को साथ लेकर देशहित में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विधायक ने भेजा शुभकामना संदेश
सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने शुभकामना संदेश भेजकर दोनों महान विभूतियों को याद किया। प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक सेंधवा ग्यारसी लाल रावत और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंधवा राजेन्द्र गाडवे ने कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति और प्रगति में दोनों नेताओं के संघर्ष और दूरगामी सोच को नकारा नहीं जा सकता।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
वक्ताओं ने कहा कि सभी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के दिखाए मार्ग पर चलकर अपने, समाज, क्षेत्र, प्रदेश और देश की उन्नति एवं प्रगति में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप काका, सीताराम बर्डे, सुल्तान शेख, राजाराम सरपंच, हरदास बर्डे, जुलु अप्पा, प्रताप तरोले, हराम नरगावे, सुरेश गुप्ता, गोविंद कुशवाहा, संजय काले, विमला सोलंकी, समीर पटेल, निजाम खान, फिरोज मंसूरी, कयूम पटेल, समर खान, वली शेख, इल्मुदीन मंसूरी और कैलाश डावर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रिंस शर्मा ने किया संचालन, प्रशांत सेन ने माना आभार
कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सेंधवा प्रिंस शर्मा ने किया। आभार एडवोकेट प्रशांत सेन ने माना। उन्होंने कहा कि सभी को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरणा लेते हुए उनके कार्यों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम की जानकारी किशन शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी, द्वारा दी गई।



