सेंधवा

चाचरियापाटी में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों को किया नमन

विधायक निवास कार्यालय में गणमान्य नागरिकों और कांग्रेसजनों ने चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। चाचरियापाटी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों और कांग्रेसजनों ने दोनों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का स्मरण करते हुए उनके ‘जय जवान, जय किसान’ आह्वान का उल्लेख किया गया।

उपस्थितजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरुण गुप्ता, जिला जिला महामंत्री कैलाश मालवीय, जिला उपाध्यक्ष जानमोहम्मद, पंकज मालवीय, भगवान भाई, डॉ. बबलू और रिछा ब्राह्मणे सहित उपस्थित सभी साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सत्य, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!