सेंधवामुख्य खबरे

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष का सेंधवा दौरा: उद्यमियों की समस्याएं सुनीं, अंकित अग्रवाल बने सेंधवा इकाई के नए अध्यक्ष

सेंधवा: लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा और मालवा अंचल के अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे जी के सेंधवा प्रवास के अवसर पर स्थानीय उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और सभी सदस्यों की उपस्थिति में सामूहिक पौधारोपण के साथ किया गया।

सेंधवा इकाई का हुआ पुनर्गठन

मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि इस प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती की सेंधवा इकाई का पुनर्गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से श्री अंकित अग्रवाल को सेंधवा इकाई का नया अध्यक्ष और श्री निलेश अग्रवाल को सचिव नियुक्त किया गया।

कपास पर RCM और MPEB के मुद्दे प्रमुखता से उठे

बैठक में उद्यमियों ने संगठन के बारे में जाना और अपनी प्रमुख समस्याएं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखीं। सबसे प्रमुख मुद्दा कपास उद्योग से जुड़ा था। उद्यमियों ने बताया कि कपास पर लग रहे आरसीएम (RCM) के कारण उनकी बड़ी कार्यशील पूंजी जीएसटी (GST) में अटक रही है, जिसका कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय को जल्द से जल्द जीएसटी काउंसिल (GST Council) में रखेंगे ताकि इसका त्वरित निराकरण हो सके।
इसके अलावा, एमपीईबी (MPEB) द्वारा लगाए जा रहे मिनिमम चार्जेस (Minimum Charges) का मुद्दा भी उद्यमियों ने उठाया। श्री मिश्रा ने बताया कि संगठन इस दिशा में पहले से ही प्रयासरत है और संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष इस विषय को पुनः मजबूती से रखा जाएगा।

संगठन के कार्यों पर चर्चा और आभार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली, इसके महत्व और संगठन द्वारा उद्योग जगत के हित में किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। अंत में, कपास पर टैक्स कम करवाने में लघु उद्योग भारती के सक्रिय सहयोग और सफल प्रयासों के लिए सेंधवा इकाई के सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुरेश बागरेचा ,सहसचिव शरद गोयल गिरधारीलाल गोयल,नरेंद्र मित्तल,मुकेश शेखावत,शिवम जोशी,राजकुमार मंगल ,हरपालसिंह छाबड़ा,हेमंत शर्मा,निलेश तायल,गोपाल गोयल आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!