नागलवाड़ी में जयस संगठन ने सदस्यता अभियान के तहत नई कार्यकारिणी गठित की, युवाओं ने सामाजिक एकजुटता का लिया संकल्प
संभाग संयोजक मोहन किराड़े और ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में जयस संगठन ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत सामाजिक बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में युवाओं ने जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट रहकर कार्य करने का संकल्प लिया।
देवस्थान बाबा श्री भिलट देव परिसर में हुई सामाजिक बैठक
बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में देवस्थान बाबा श्री भिलट देव परिसर में जयस संगठन के नेतृत्व में सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जयस संगठन के संभाग संयोजक मोहन किराड़े और जयस ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान ने किया। इसमें नागलवाड़ी क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
सामाजिक मुद्दों पर एकजुट रहने का लिया संकल्प
बैठक में उपस्थित युवाओं ने जल, जंगल, जमीन, स्वास्थ्य, शिक्षा, संवैधानिक हक-अधिकार तथा समाज पर बढ़ते शोषण और अत्याचार के विरुद्ध एकजुट रहने का संकल्प लिया। उन्होंने पीड़ित और शोषित परिवारों के साथ तन, मन और धन से सहयोग करने की बात कही। इस दौरान संभाग संयोजक मोहन किराड़े ने कहा कि आदिवासी समाज का युवा हमेशा संघर्षशील रहा है और शोषण, अत्याचार, दमनकारी नीतियों, संवैधानिक अधिकारों तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर जयस संगठन का कार्यकर्ता सदैव संघर्ष के लिए तैयार रहता है।

नई कार्यकारिणी का गठन, नियुक्ति पत्र सौंपे गए
बैठक के दौरान जयस संगठन की नागलवाड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जगदीश चौहान को जयस संरक्षक नागलवाड़ी, सुनिल बडोले को जयस अध्यक्ष नागलवाड़ी तथा कुंदन वास्कले को जयस मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जयस ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पुष्पमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन ने बताया कि शेष रिक्त पदों पर जल्द ही अगली बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
बैठक में बादल भटनागर (जयस खरगोन), मुकेश डावर, जगदीश चौहान, राज परमार, विजय वास्कले, निलेश परमार, मनीष भंवर, गोरेलाल मेवाड़े, संतोष वास्कले, राहुल बामनिया, शानु भुरिया, विकास भंवर, संजय बडोले, करण वास्कले, लाला जमरे, श्याम नायक, बललु मेवाड़े, गोलु जमरे सहित जयस संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



