सेंधवा में नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं का स्वागत, पुष्पमाला पहनाकर मंगलमय यात्रा की कामना की
बलवाड़ी से छह माह की पैदल परिक्रमा पर निकले भक्तों का बायपास रोड पर किया आत्मीय सत्कार, चाय-नाश्ता करवाकर दी शुभकामनाएं।

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। सेंधवा बायपास रोड पर माँ नर्मदा की छह माह की पैदल परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें चाय-नाश्ता करवाकर सत्कार किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।
बड़वानी जिले की वरला तहसील के ग्राम बलवाड़ी से माँ नर्मदा की छह माह की पैदल परिक्रमा पर निकले भक्तों एवं श्रद्धालुओं का सेंधवा बायपास रोड पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को पुष्पमाला पहनाई गई और चाय-नाश्ता करवाकर उनका सत्कार किया गया।
इन श्रद्धालुओं ने शुरू की पैदल परिक्रमा
माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं में भरतानन्द सरस्वती बापू, साध्वी लता, रज्जनलाल तिवारी, अमर चौहान, रोहिदास पँवार, रामा दादा, लालू राठौर, संतरी बाई रोहिदास पँवार, सकुबाई भाईदास सोनवणे एवं सेठानी बाई विजय राठौर शामिल हैं।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इस अवसर पर पोरलाल खर्ते, नेशनल कोऑर्डिनेटर, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस; सीताराम बर्डे, जनपद उपाध्यक्ष सेंधवा; परसराम सेनानी, जिला महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी बड़वानी; राजाराम जाधव, ब्लॉक अध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस सेंधवा; कैलाश डावर, महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेंधवा; और अभिषेक पाटीदार, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जोगवाड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
निर्विघ्न और मंगलमय यात्रा की कामना
इस दौरान माँ नर्मदा से प्रार्थना की गई कि सभी श्रद्धालुओं की पवित्र परिक्रमा निर्विघ्न एवं मंगलमय हो। सभी यात्री स्वस्थ और सुरक्षित रहते हुए अपनी छह माह की पैदल परिक्रमा सफलतापूर्वक पूर्ण करें तथा माँ नर्मदा के आशीर्वाद से सकुशल अपने घर लौटें।



