सेंधवा

सेंधवा में महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और यातायात जागरूकता पर हुआ जनसंवाद,  टीआई दिनेश कुशवाह ने महिलाओं को किया जागरूक

इंदिरा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में महिला अपराध, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी

जनोदय पंच। सेंधवा के वार्ड क्रमांक 2 स्थित इंदिरा कॉलोनी में सेंधवा शहर थाना द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीआई दिनेश कुशवाह ने महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक करते हुए सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

सेंधवा शहर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित इंदिरा कॉलोनी में बद्री दादा के घर पर बुधवार शाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते महिला अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सुरक्षा संबंधी जानकारी का प्रसार करना था।

साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों की दी जानकारी

कार्यक्रम में सेंधवा शहर थाना प्रभारी टीआई दिनेश कुशवाह ने उपस्थित नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। संवाद के दौरान महिलाओं से सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

नागरिकों ने किया सहभागिता

कार्यक्रम में वार्ड की मातृ शक्तियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद ललिता सुनील शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!