सेंधवामुख्य खबरे

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सेंधवा आने का दिया निमंत्रण

सेंधवा। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, युवा नेता तरुण स्वामी एवं पार्षद कालू सावले ने मंगलवार को इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें सेंधवा आगमन का निमंत्रण दिया।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत मंगलवार शाम लगभग 5 बजे बेंगलुरु से इंदौर पहुंचे थे। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, तरुण स्वामी एवं कालू सावले ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सेंधवा नगर एवं क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा की तथा महामहिम राज्यपाल को सेंधवा आने का आग्रह किया। उन्होंने सेंधवा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए नगरवासियों की ओर से उन्हें आमंत्रित किया।
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा व्यक्त किए गए सम्मान और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सेंधवा के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के हितेश सोनी एवं चिराग जैन भी उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!