सेंधवा

सेंधवा के धनोरा में मकान और किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

परिवार खेत में गेहूं की बुवाई करने गया था, पड़ोसियों ने धुआं देखकर फायर ब्रिगेड को दी सूचना; शटर तोड़कर आग बुझाने के प्रयास किए

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। सेंधवा ब्लॉक के धनोरा गांव में चाचरिया रोड स्थित एक रहवासी मकान में गुरुवार सुबह आग लगने से घरेलू सामान और किराना दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। परिवार के घर पर मौजूद नहीं होने से जनहानि नहीं हुई।

मकान से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दी सूचना

सेंधवा ब्लॉक के धनोरा गांव में चाचरिया रोड स्थित रहवासी मकान में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आग लगने की जानकारी सामने आई। मकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और सेंधवा की फायर फाइटर को सूचना दी। घर बंद होने के कारण आग बुझाने में लोगों को परेशानी हुई।

शटर तोड़कर ट्यूबवेल से पानी डालकर बुझाई आग

आग तेजी से फैलने पर लोगों ने मकान का मुख्य शटर तोड़ दिया। इसके बाद ट्यूबवेल की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा सामान और बाहर के कमरे में संचालित किराना दुकान का सामान जल चुका था।

घरेलू सामान, फर्नीचर और किराना सामग्री जली

आग से घरेलू सामान के साथ किराना दुकान में रखा सामान, फर्नीचर, दो फ्रिज और एक कूलर पूरी तरह जल गए। घटना के दौरान मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। नुकसान लाखों रुपए का होने का अनुमान है।

गेहूं की बुवाई के लिए खेत गया था परिवार

मकान मालिक बठा सोलंकी परिवार सहित गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर अपने पैतृक घर रामकोला खेत में गेहूं की बुवाई करने गए हुए थे। इसी दौरान मकान में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!