सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में गांधी जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, पुराने एबी रोड से मुक्तिधाम मार्ग तक चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई के साथ पौधारोपण किया गया, नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और पौधों की देखभाल का आह्वान।

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। सेंधवा में गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुराने एबी रोड स्थित त्रिपद चौराहे से मुक्तिधाम मार्ग तक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सफाई की। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।

अभियान में अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी सहित पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

स्वच्छता और पौधारोपण का दिया संदेश

अभियान के दौरान नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने का संदेश दिया गया। मार्ग के आसपास पौधारोपण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी : अंतरसिंह आर्य

अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने नागरिकों से आसपास स्वच्छता बनाए रखने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान निमाड़ के गांधी के रूप में प्रसिद्ध पूर्व सांसद रामचंद्र विठ्ठल बड़े को भी याद किया गया।

नागरिकों की भागीदारी जरूरी : बसंती बाई यादव

नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए लगातार सफाई कार्य किए जा रहे हैं। नगर को पूरी तरह स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

ये रहे मौजूद

अभियान में नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, विकास आर्य, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, विवेक छाबड़ा, गणेश राठौड़, सचिन शर्मा, कालू सावले, अखिलेश पवार, लक्ष्मी शर्मा, लता चौधरी, ललिता शर्मा, अनीता धामोने, सरला कोठारी, कृष्णा पालीवाल, नंदा गुर्जर, शकील मंसूरी, शकील चन्देजा, नपा अधिकारी मधु चौधरी, उपयंत्री सचिन अलने, विशाल जोशी, मोहन धामोने, पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!