सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा; लायंस क्लब सेंधवा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर चलाया समग्र स्वच्छता अभियान

सेंधवा; राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर लायंस क्लब सेंधवा द्वारा लायंस कॉन्वेंट स्कूल परिसर में समग्र स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। सेवा, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को आत्मसात करते हुए क्लब पदाधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर इसे अपने दैनिक जीवन का संस्कार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष श्याम सुंदर तायल ने लायंस क्लब सेंधवा द्वारा आयोजित इस अभियान को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता संदेश एवं सेवा की भावना से जोड़ते हुए कहा कि यह अभियान 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत क्लब सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता गतिविधियॉ संचालित करेंगे अवसर पर लायंस क्लब सेंधवा के अध्यक्ष श्याम सुन्दर तायल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल तायल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पीयूष दुबे, श्याम तायल, महेंद्र जायसवाल, नीलेश मंगल, पलाश तायल सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!