सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में राधा अष्टमी पर गोशाला में राधा-कृष्ण उत्सव, अग्रसेन जयंती पर होगा शिव रुद्र अवतार का मंचन

अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं बहु-बेटी मंडल की बैठक में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा पर हुआ विचार-विमर्श

सेंधवा। राधा अष्टमी एवं महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व को लेकर अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं बहु-बेटी मंडल की बैठक श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में शाम 4 बजे आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों को उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आयोजनों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष सपना गोयल एवं सचिव रितु गोयल ने बताया कि इस वर्ष राधा अष्टमी के अवसर पर महिला मंडल द्वारा स्थानीय राधा-कृष्ण गोशाला में विशेष राधा-कृष्ण उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा भगवान राधा-कृष्ण की आराधना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोशाला पहुंचकर गौसेवा करने के साथ ही धार्मिक वातावरण में राधा अष्टमी पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है।

अग्रसेन जयंती पर शिव रुद्र अवतार का मंचन

बैठक में महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आकोला के सुनील शर्मा के निर्देशन में शिव रुद्र अवतार के चार अवतारों का मंचन किया जाएगा। महिला मंडल एवं बहु-बेटी मंडल द्वारा जयंती को समाज की महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार किया गया।

कार्यक्रमों में समाज की अधिक से अधिक महिलाओं एवं बहु-बेटियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश

समाज अध्यक्ष सपना गोयल ने कहा कि राधा अष्टमी हमारे लिए आस्था एवं भक्ति का पर्व है। इस अवसर पर गोशाला में राधा-कृष्ण उत्सव आयोजित कर धार्मिक भावना के साथ गौसेवा का संदेश भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के पर्व केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहें, बल्कि उनके माध्यम से सेवा, संस्कार एवं सामाजिक एकता का संदेश भी समाज तक पहुंचे, यही प्रयास रहेगा।

नई पीढ़ी तक पहुंचेंगे महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत

सचिव रितु गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती समाज के लिए गौरव का पर्व है। जयंती के अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों को जोड़ते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनसे महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों, सेवा भावना, समानता एवं सामाजिक एकता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने समाज की सभी महिलाओं एवं बहु-बेटियों से आगामी आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने का आग्रह किया।

बैठक में महिला मंडल एवं बहु-बेटी मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!