खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। बड़वाह नगर पालिका में जनगणना कार्य पूर्ण होने पर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का हुआ सम्मान…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर पालिका परिषद बड़वाह द्वारा जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने पर बुधवार को पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को बधाई देते हुए उनके समर्पण एवं मेहनत की सराहना की।

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक, सहायक चार्ज अधिकारी अमजद खान के कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणादायी व्यवहार एवं विश्वास के साथ ही मास्टर ट्रेनर सतविंदर सिंह भाटिया के सफल प्रशिक्षण और समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन से यह कार्य समय पर पूर्ण हो सका।

उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजरों के कुशल प्रबंधन तथा समस्त प्रगणकों की मेहनत, लगन और कार्य के प्रति समर्पण से बड़वाह क्षेत्र ने लक्ष्य प्राप्त कर सफलता हासिल की है, जो निश्चित रूप से गर्व का विषय है। उन्होंने सभी को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगामी द्वितीय चरण का कार्य भी और अधिक शीघ्रता एवं बेहतर तरीके से पूर्ण कर बड़वाह नगर पालिका जिला, संभाग एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मास्टर ट्रेनर सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि बड़वाह क्षेत्र में सर्वप्रथम कार्य पूर्ण होने में सभी कर्मचारियों की मेहनत के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में पार्षद रूपसिंग रावत, बबलु चौरसिया पार्षद प्रतिनिधि अनिल कानूनगो एवं बद्री पटेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!