सेंधवा

सेंधवा की भूमि शर्मा ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी

जनोदय पंच। सेंधवा। सेंधवा की बेटी कुमारी भूमि पिता राजेश शर्मा ने गुरूवार को राज्य स्तरीय अंतर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव 2025-26 में भाग लेकर महाविद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है। भूमि ने गुरूवार को एकल शास्त्रीय नृत्य कथक विधा में प्रस्तुति दी।

बता दे कि मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय अंतर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव 2025-26 “अभ्युदय” का आयोजन 8, 9 एवं 10 जनवरी 2026 को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में किया जा रहा है। इस आयोजन में वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेंधवा की छात्रा भूमि शर्मा अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

शास्त्रीय नृत्य कथक में प्रस्तुति

महाविद्यालय की छात्रा भूमि पिता राजेश शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य कथक विधा में अपनी प्रस्तुति दी। वहीं एकांकी विधा में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय मंच पर दो विधाओं में प्रतिनिधित्व महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। युवा उत्सव प्रभारी प्रोफेसर अरुण सेनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन छात्रा ने महाविद्यालय, जिला एवं विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.एस. वास्कले एवं महाविद्यालय परिवार तथा युवा उत्सव समिति के सदस्यों ने प्रतिभागी छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!