खरगोन-बड़वानी

बड़वानी। नजर आई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहृदयता और अपनापन

बड़वानी। जन-संवाद कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त को बड़वानी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच शासकीय आदर्श महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के बीच रुककर सहजता और आत्मीयता का परिचय दिया।ग्राम करी-तलून के मध्य स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें चार महाविद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मार्ग पर पहुंचे।

महाविद्यालय के डॉ. अनिल पाटीदार ने सांसद डॉ. गजेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष अजय यादव से मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए निवेदन किया। सुरक्षा व्यवस्था से अनुमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री के काफिले को महाविद्यालय के सामने रोककर स्वागत किया गया।

सड़क किनारे तिरंगा हाथ में लिए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह से किए गए स्वागत को स्वीकार किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने मुख्यमंत्री को बताया कि शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी का उद्घाटन एवं लोकार्पण अक्टूबर 2022 में उनके उच्च शिक्षा मंत्री रहते उनके कर कमलों से हुआ था। इस जानकारी पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को भविष्य में कॉलेज आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर जनभागीदारी के वरिष्ठ सदस्य रवि कुलकर्णी, योगेश्वर शिक्षा महाविद्यालय के संचालक एवं डायरेक्टर आयुष पाटीदार, डॉ. राकेश गौतम, मधुबन कॉलेज बड़वानी के स्टाफ सदस्य तथा विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के सहज और आत्मीय व्यवहार से विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रवाना किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!