बड़वानी के विकास भारसाकले को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी
बुरहानपुर जिले के प्रभारी नियुक्त, बड़वानी के विकास यादव को धार ग्रामीण और चंद्रशेखर ‘चंदू’ कुशवाह को अलीराजपुर की जिम्मेदारी

बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। मध्यप्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न जिलों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें बड़वानी जिले के विकास भारसाकले को बुरहानपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं बड़वानी से ही विकास यादव को धार ग्रामीण तथा चंद्रशेखर ‘चंदू’ कुशवाह को अलीराजपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विकास भारसाकले की नियुक्ति को बड़वानी के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संगठन में उनकी सक्रियता और मेहनत के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी संगठन के प्रति लगातार सक्रिय रहने और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के चलते उन्हें अब बुरहानपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला प्रभारी के रूप में विकास भारसाकले को ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगठनात्मक जानकारी जुटाने, ओबीसी समाज की जातिवार स्थिति, भाजपा में वरिष्ठ ओबीसी नेताओं की भूमिका, सरकार एवं संगठन में भागीदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व सहित विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करना होगा। इसके साथ ही जिला एवं मंडल कार्यकारिणी के गठन और अन्य संगठनात्मक विषयों में भी भूमिका निभानी होगी।

बड़वानी में हुआ भव्य स्वागत
विकास भारसाकले को बुरहानपुर जिले का प्रभारी बनाए जाने के बाद बड़वानी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी। रेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अंतर सिंह आर्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद शिंदे, भाजपा महामंत्री भगीरथ कुशवाह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे तथा पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री अमित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने विकास भारसाकले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा संगठन में मेहनत और सक्रियता को हमेशा आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। विकास भारसाकले ने लंबे समय से संगठन के लिए मेहनत की है, जिसका परिणाम उन्हें मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में सामने आया है।
सांसद और पूर्व मंत्री ने भी दी बधाई
बड़वानी-खरगोन लोकसभा सांसद ओर
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ओर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव तथा पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी विकास भारसाकले को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ओबीसी समाज और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर
नियुक्ति आदेश के अनुसार जिला प्रभारियों को मध्यप्रदेश की आधिकारिक ओबीसी सूची के आधार पर ओबीसी जातियों की संख्या, जातिवार प्रमुख भाजपा नेताओं की जानकारी, सरकार एवं संगठन में ओबीसी समाज की भागीदारी, भाजपा में प्रतिनिधित्व से वंचित जातियों की जानकारी तथा प्रदेश की ओबीसी सूची में शामिल लेकिन केंद्रीय सूची में शामिल नहीं हो सकी जातियों का विवरण तैयार करना होगा।
इसके अलावा ओबीसी सांसदों और विधायकों की जातिवार जानकारी, मध्यप्रदेश के ओबीसी समाज के महापुरुषों की सूची तथा उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि का विवरण तैयार करने के साथ जिला एवं मंडल कार्यकारिणियों के गठन में भी सहयोग करना होगा।पार्टी की ओर से वर्तमान एवं आगामी संगठनात्मक चुनौतियों की जानकारी तैयार करने की जिम्मेदारी भी जिला प्रभारियों को दी गई है।
विकास भारसाकले की नियुक्ति से बड़वानी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन के लिए लगातार मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को मिली यह जिम्मेदारी बड़वानी के लिए भी गौरव की बात है।



