खरगोन-बड़वानी

पानसेमल में महंगाई की मार से जनता परेशान, महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली रैली

पानसेमल । शंकर शिरसाठ।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पानसेमल द्वारा देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में हल्ला बोल रैली निकाली गई । आज देश मे बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशानियों का सामना कर रही है ।खाने पीने के सभी चीज के मूल्य आम जनता की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं । शकर , डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद, बीज आदि जनता की जरूरत की कई चीजें के मूल्य बढ़ने से आम जनता को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है । ब्लॉक कांग्रेस द्वारा थाना पानसेमल तक हल्ला बोल रैली निकाल भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की है ।

रैली में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य अजय कुमार मिश्रा,
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला महासचिव धूरसिह खेड़कर, प्रदेश कांग्रेस सह सचिव प्रकाश खेड़कर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि पाटिल, कमलसिंह राजपूत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष राव शितोले, सुरेश चौधरी, अशोक राठौड़, रामेश्वर जाधव, सलीम खत्री, चंपालाल नावड़े , ईशा भोसले, छगन चौहान, सुरेश खलाने, शुभम खलाणे, विवेक चौधरी, पीयूष चौधरी, बाबूलाल मोरे, शिवराम तरोले, राधेश्याम जगताप, डॉक्टर धनराज पाटील, रविंद्र माली, जगदीश सेठिया, करीम शेख, दारा सिंह सोलंकी, पूर्व सरपंच अर्जुन सहित नगर व ब्लॉक सहित जिले एवं प्रदेश स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!