खरगोन-बड़वानी
भारतीय किसान संघ पानसेमल तहसील ईकाई की बैठक का खेतिया कृषि उपज मंडी में हुआ आयोजन,बांध की गाद निकालने पर हुई चर्चा

खेतिया से शंकर सिरसाठ; पानसेमल भारतीय किसान संघ तहसील ईकाई की बैठक कृषि उपज मंडी खेतिया में आयोजित हुईं जिसमें आगामी ज्ञापन दिवस पर विशेष चर्चा की गई तथा पानसेमल क्षेत्र के जालीया पानी बांध की गाद निकालने में जो समस्या आ रही थी इसका मौका निरीक्षण कर देखा गया, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष भगवान पटेल ने आज बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास बताया कि पानसेमल तहसील अध्यक्ष यशवंत सिंह चौधरी तहसील मंत्री रवि पटेल और जिला उपाध्यक्ष किशोर हरसोला सहित तहसील कार्यकारीणी के अन्य किसान साथीयों के साथ आयोजित हुई इस बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों और समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण हेतु शासन प्रशासन से संपर्क कर निराकरण हेतु चर्चा की गई।




