सेंधवा में नशा मुक्ति के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर

सेंधवा। भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत 6 सितंबर 2026 को प्रेमसुख हॉस्पिटल द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में शराब मुक्ति के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 15 लोगों ने शराब की लत से मुक्ति के लिए दवाइयां लीं।शिविर में सेंधवा के अलावा आसपास एवं अन्य क्षेत्रों से भी लोग शराब की लत से मुक्ति के लिए दवा लेने पहुंचे। शिविर के दौरान लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड इन्वेस्टिगेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।बताया गया कि प्रेमसुख हॉस्पिटल एवं नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा पिछले कई महीनों से नशा मुक्ति के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र के अनुसार, इन शिविरों में नशा मुक्ति के लिए दवाइयां लेने वाले लोगों में से कई लोगों की शराब पीने की लत छूट चुकी है। यह जानकारी प्रेमसुख हॉस्पिटल एवं नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के संचालक डॉ. एम.के. जैन ने दी।




