मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर खेतिया में गूंजा राष्ट्रगीत

नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत गांधी चौक पर सामूहिक गायन, 8 विद्यालयों के विद्यार्थी-शिक्षक सहित 582 लोगों ने की सहभागिता

 शंकर सिरसाठ, खेतिया। खेतिया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के मार्गदर्शन में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खेतिया के महात्मा गांधी चौक पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर खेतिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नगर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सामूहिक गायन के दौरान गांधी चौक राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खंड बाल कार्य प्रमुख निलेश चौहान ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत की गौरवशाली परंपरा और उसके महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार प्रज्ञा पाटीदार रहीं। विशेष बात यह रही कि प्रज्ञा पाटीदार स्वयं सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या भारती की पूर्व छात्रा रही हैं।
इस अवसर पर राजेंद्र जगताप, पूर्व जिला संघचालक एवं कुटुंब प्रबोधन प्रमुख, नगर परिषद अध्यक्ष दशरथ निकुम, नगर परिषद उपाध्यक्ष चेतन संचेती तथा सरस्वती शिशु मंदिर खेतिया के संयोजक हीरालाल संचेती सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर के कुल 8 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार गणमान्य नागरिकों सहित कुल 582 लोगों ने सामूहिक वंदे मातरम् गायन में सहभागिता की।
सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना प्रदर्शित की।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर के सरस्वती शिशु मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में खेतिया में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन नगर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाला रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!