खरगोन-बड़वानी

खेतिया में गन्ने के खेत में विद्युत लाइन गिरने से आग, किसान प्रहलाद पाटिल की फसल जली

7 अक्टूबर की दोपहर विद्युत लाइन टूटकर खेत में गिरी, विधायक श्याम बरडे ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया

जनोदय पंच। खेतिया ग्राम क्षेत्र में विद्युत लाइन टूटकर गन्ने के खेत में गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से खेत में खड़ी गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना में किसान को आर्थिक नुकसान हुआ। विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी।

विद्युत लाइन टूटकर खेत में गिरी

किसान प्रहलाद पिता रूपचंद पाटिल के गन्ने के खेत में 7 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 1 बजे विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। इसके बाद खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खेत में खड़ी गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और फसल जलकर नष्ट हो गई।

विधायक ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बरडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान प्रहलाद पाटिल से घटना की जानकारी ली और जली हुई गन्ने की फसल का जायजा लिया।

सर्वे और पंचनामा कराने की बात

विधायक श्याम बरडे ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर नुकसान का सर्वे एवं पंचनामा कराने और किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसान को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!