अपराधखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी के राजपुर में फसल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो मिर्च और दो मोटरसाइकिलें जब्त

पीपरी डेब में किसान के खेत से कपास चोरी की शिकायत के बीच मिर्च चोरी करते पकड़े गए संदिग्ध, न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे गए आरोपी

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में फसल चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 किलोग्राम लाल मिर्च और चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को पीपरी डेब निवासी सुनील पिता शोभाराम मुजाल्दे (36) ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम पीपरी डेब स्थित उनके पांच एकड़ खेत में से करीब ढाई एकड़ क्षेत्र की कपास चोरी कर ली गई है। चोरी हुई कपास की मात्रा लगभग तीन से चार क्विंटल और अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये बताई गई।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव में मिर्च चोरी करते हुए कुछ संदिग्धों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर रोक लिया है। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए चारों संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया।

50 किलो मिर्च और दो मोटरसाइकिलें जब्त

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी राजपुर बी.एल. अटोदे के मार्गदर्शन में मामले की जांच की गई। पूछताछ और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपियों के कब्जे से 50 किलोग्राम लाल मिर्च बरामद की गई, जिसकी कीमत चार हजार रुपये बताई गई है।

इसके अलावा अपराध में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें क्रमांक MP10ZB6645 और MP09ND6715 जब्त की गईं। इनकी कुल कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह जब्त मशरूका का कुल मूल्य 84 हजार रुपये है।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने मामले में राजू पिता अमनसिंह भील (25), भागीरथ पिता मड़ा भील (40), सचिन पिता मंशा राम मेघवाल (19) और राहुल पिता अमनसिंह भील (22), सभी निवासी बड़ा, थाना ऊन, को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की

किसान की फसल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई और बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने राजपुर थाना प्रभारी और पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।

कार्रवाई में निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर (थाना प्रभारी राजपुर), उप निरीक्षक रमेशचंद्र चौहान, उप निरीक्षक पंढरीनाथ गोयल, प्रधान आरक्षक नरेश ठकराव (125), अजमेर सिंह (116), धीरज सुलिया (98), रुपसिंग वास्कले (613), आरक्षक ओमप्रकाश पाटीदार (500), महेन्द्र प्रजापत (626), प्रवीण यादव (612) और दुर्गेश झिल्ले (158) की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!