खरगोन-बड़वानी

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी जयंती पर कांग्रेस ने किया राष्ट्रनायक का स्मरण

खेतिया। शंकर शिरसाठ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेतिया द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। रेस्ट हाउस खेतिया में नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए ।

इस अवसर पर नेहरू जी के ऐतिहासिक राष्ट्रनिर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, औद्योगिक विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आधुनिक शिक्षा के विस्तार में योगदान का स्मरण किया गया।

उनके दूरदर्शी नेतृत्व में स्वतंत्र भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण आधारशिला स्थापित की। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के सम्मान में उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सोनीस, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नाहर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव मराठे, जिला कांग्रेस सचिव संतोष पटेल, पूर्व पार्षद किशन एसीकर,सुदेश भावसार, प्रवीण पदमोर , पंडित गवले,सरपंच सायसिंह पटेल, पार्षद जितेंद्र पाटिल, पूर्व पार्षद रमेश ऐसीकर, एकनाथ पवार, राजेश चौहान, अल्पसंख्यक कांग्रेस से इमरान कुरैशी, फारूक ठेकेदार, अजहर शेख, फारूक बेलिम, किशोर चौधरी, आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, सनी मगरे, , पत्रकार शंकर शिरसाट, सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!