प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का बड़वानी दौरा कार्यक्रम

जनोदय पंच। बड़वानी। प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवला 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे नगरीय निकाय के द्वारा पाटी नाका बड़वानी में आयोजित जल सुनवाई एवं संकल्प से समाधान अभियान में सहभागिता एवं हितलाभ का वितरण करेंगे। दोपहर 12 बजे सकंल्प से समाधान अभियान के तहत पीजी कालेज बड़वानी में लगाये गये लर्निंग लायसेंस एवं बैंक खाते खोलने हेतु आयोजित कैंप का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में संकल्प से समाधान अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 2.30 बजे कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। दोपहर 3 बजे बड़वानी से ग्राम पंचायत सिनगुन के लिए प्रस्थान कर दोपहर 3.20 बजे ग्राम सिनगुन में क्रियाशील पंचायत भवन, कृषि रथ एवं संकल्प से समाधान अभियान के कार्य का निरीक्षण करेंगे। सायं 6 बजे राजपुर से इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगे।



