खरगोन-बड़वानी

बड़वानी पुलिस द्वारा “सुरक्षित बचपन, सशक्त समाज” अंतर्गत जागरूकता अभियान आयोजित

जनोदय पंच। बड़वानी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, के निर्देशन में तथा महिला सेल उप पुलिस अधीक्षक श्री महेश कुमार सुनैया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान “सृजन, अभिमन्यु एवं सम्मान” के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय भीलखेड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया,

जिसमें उप निरीक्षक श्रीमती ललिता चौहान द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह, लैंगिक हिंसा एवं नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा गुड टच एवं बैड टच के संबंध में समझाइश दी गई तथा सभी के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने एवं मोबाइल-इंटरनेट के दुरुपयोग से दूर रहने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया, साथ ही दहेज, झगड़ा, नातरा, अश्लीलता एवं नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया, इस अवसर पर उप निरीक्षक श्रीमती ललिता चौहान, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती रेखा यादव एवं काउंसलर श्रीमती अनीता चोयल द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्री नंदेश सोलंकी, माध्यमिक शिक्षक श्री अनार सिंह आवास्या तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!