खरगोन-बड़वानी

बड़वानी। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल बड़वानी में सहायक आयुक्त का आकस्मिक निरीक्षण

जनोदय पंच। बड़वानी। सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग श्री जे.एस. डामोर द्वारा पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल, बड़वानी के प्राथमिक विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद किया तथा उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के समय सहायक आयुक्त महोदय ने विद्यार्थियों से अक्षर ज्ञान, लेखन, पठन एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही अंग्रेजी विषय में पढ़ने-लिखने की क्षमता, गणित के प्रश्नों का समाधान, गिनती एवं पहाड़ों के ज्ञान की भी जाँच की गई। विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक 25 तक के पहाड़े सुनाए गए, जिससे सहायक आयुक्त महोदय संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आए।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रोत्साहित होकर सहायक आयुक्त महोदय द्वारा उन्हें चॉकलेट का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके पश्चात सहायक आयुक्त महोदय द्वारा शासकीय हाई स्कूल क्रमांक-1, बड़वानी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल, बड़वानी के प्राचार्य श्री संतोष मिश्रा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!