खरगोन-बड़वानीशिक्षा-रोजगार

बड़वानी: NSS स्वयंसेवकों ने आशा ग्राम वृद्धा आश्रम में किया सेवा, स्वच्छता और पौधारोपण

बड़वानी: आदर्श महाविद्यालय की NSS इकाई ने वृद्धजनों के साथ संवाद कर बढ़ाया सामाजिक समावेश का संदेश

जनोदय पंच। बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय, बड़वानी (मप्र) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आशा निराश्रित वृद्धा आश्रम, एवं पुनर्वास केंद्र आशा ग्राम बड़वानी में सेवा एवं जागरूकता प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद पंडित ने कहा कि विद्यार्थियों को भ्रमण कर कर उनके अंदर संवेदना पर्यावरण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के प्रति चिंतन प्रक्रिया विकसित करने का कार्य किया जाता है यह इसी भी का एक हिस्सा था जिसमें विद्यार्थियों ने आशा ग्राम केंद्र पर वृद्ध आश्रम और पुनर्वास केंद्र जाकर वहां की व्यवस्थाओं को जाना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओ ओर वरिष्ठ नागरिकों के बीच पीढ़ीगत ताल मेल ओर सामाजिक समावेश को बढ़ावा देना तथा वृद्धजन के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत NSS स्वयंसेवकों द्वारा वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्ध जनो के साथ संवाद किया गया तथा आश्रम के प्रबंधक श्रीमती साधना भावसार ओर फील्ड मैनेजर श्री समाधान पाटिल जी द्वारा आश्रम संचालन दैनिक गतिविधियों पुनर्वास के संबंध में विस्तृत जानकारी बताए गई तथा सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने आश्रम परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आर. आर. मुवेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के निराश्रित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में मानवीय मूल्यों, करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वृद्धा आश्रम की वृद्धजनों ने स्वयंसेवकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. माणक सोलंकी एवं डॉ.रेवाराम मंडलोई सहित स्वयं सेवक वालेंटियर उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!