खरगोन-बड़वानी

खेतिया में शांति समिति की अहम बैठक, भगोरिया से रमजान तक शांति पर जोर

भगोरिया, होली दहन, धुलेंडी, रंगपंचमी, मेला एवं रमजान को लेकर थाना खेतिया में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देश पर आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और समिति सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण व अनुशासित आयोजन पर सहमति दी।

खेतिया। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना खेतिया परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर के निर्देशानुसार किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश के नेतृत्व में मंगलवार को थाना परिसर खेतिया में नगर के गणमान्य नागरिकों, नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्राम पटेलों की बैठक संपन्न हुई।

अधिकारियों और नागरिकों की उपस्थिति

बैठक में सुश्री प्रज्ञा पाटीदार (नायब तहसीलदार, खेतिया), श्री भाईदास किराड़े (कनिष्ठ अभियंता) सहित लगभग 50 से 60 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने आगामी भगोरिया, होली दहन, धुलेंडी, रंगपंचमी, मेला एवं रमजान पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने पर सहमति व्यक्त की।

इन बिंदुओं पर बनी सहमति

बैठक में त्यौहारों के दौरान शराब सेवन एवं अवैध शराब विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रखने, शासन एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने पर विशेष सहमति बनी। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में मनाएं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!