मालवा-निमाड़
सेंधवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट का आरोपी नाशिक से पकड़ा गया
सेंधवा में मादक पदार्थ मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम सक्रिय

जनोदय पंच। सेंधवा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को नाशिक से गिरफ्तार किया। आरोपी संतोष खरते के खिलाफ 2021 से मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर सफलता हासिल की।
पुलिस की कार्रवाई
सेंधवा। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला के निर्देशन एवं धीरज बबर, अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी की गिरफ्तारी
आरोपी संतोष पिता इकल सिंग खरते निवासी दितिया फलिया पीपलधार, तीन वर्षों से फरार था। थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने नाशिक से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर फरारी काट रहा था।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में कैलाश चौहान, संजय पाटीदार, नीरज डांगरे की भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर 2000 रुपये का इनाम घोषित था।



