खरगोन-बड़वानी

अंजड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जन गोष्ठी, राष्ट्र विचारों पर हुआ मंथन

अंजड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं प्रमुख संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों के साथ मातृशक्ति को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने देश, समाज और संगठन की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित जनों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, संस्कार और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मुख्य वक्ता माणक वडनेरे सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि देशहित में जो भी सकारात्मक विचार हम और आप करते हैं, वही संघ का मूल विचार है। उन्होंने सभी से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!