खरगोन-बड़वानी

महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मनाई बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, नारी शक्ति पर दिया विशेष जोर

जिला बड़वानी;  निवाली क्षेत्र में भीमराव अंबेडकर जी की जयंती महिलाओं द्वारा बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती प्रियंका डॉ. हुकुम पवार उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बाबासाहेब के विचारों को याद करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
श्री मति प्रियंका डॉ हुकुम पवार विशेष रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक , सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!