खरगोन-बड़वानी

द्वितीय अवसर परीक्षा हेतु विशेष तैयारी, कमजोर विद्यार्थियों पर विद्यालय का विशेष फोकस

बड़वानी। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल, बड़वानी में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार एवं आगामी परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। विद्यालय द्वारा उन विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जो पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों से नियमित अध्ययन नहीं कर पाए और परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे।

विद्यालय प्रशासन द्वारा द्वितीय अवसर (Second Chance) परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इन कक्षाओं में समस्त विषयों के अध्यापक विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से विषयवस्तु समझा रहे हैं, साथ ही उनके संदेहों का समाधान भी कर रहे हैं।
विशेष कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होकर सभी विषयों में सफलता प्राप्त कर सकें। विद्यालय द्वारा नियमित परीक्षण, पुनरावृत्ति एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
विद्यालय परिवार का मुख्य उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम में सुधार करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को सफलता की दिशा में प्रेरित एवं सक्षम बनाना है। इस प्रयास से निश्चित रूप से विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सकारात्मक परिवर्तन आने की अपेक्षा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!