सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जलयात्रा का भव्य स्वागत, गोदा ते नर्मदा यात्रा नगर में प्रवेश कर पहुंची

सेंधवा में त्र्यंबकेश्वर से निकली गोदा ते नर्मदा जलयात्रा का जोरदार स्वागत, 40 से अधिक गांवों से होकर पहुंची

जनोदय पंच। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में निकली ‘गोदा ते नर्मदा’ जलयात्रा सेंधवा नगर में पहुंची। त्र्यंबकेश्वर से शुरू यह यात्रा महेश्वर तक जाएगी, जिसका नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर 31 मई 2024 से देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में त्र्यंबकेश्वर (नासिक) से निकली ‘गोदा ते नर्मदा’ जलयात्रा मंगलवार को सेंधवा नगर में प्रवेश की गई, जहां विभिन्न स्थानों पर इसका स्वागत किया गया। यह यात्रा नर्मदा तट महेश्वर तक जाएगी।

आयोजन और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से शुरू यह जलयात्रा 29 अप्रैल 2026 को महेश्वर में समाप्त होगी। यात्रा जल संरक्षण का संदेश देते हुए धुलिया, शिरपुर, सेंधवा सहित 40 से अधिक गांवों से होकर गुजर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा त्रिशताब्दी समारोह के तहत विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें डाक टिकट और 300 रुपए का विशेष सिक्का जारी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सेंधवा का किला और महेश्वर का राजराजेश्वर मंदिर तथा सेंधवा का राजराजेश्वर मंदिर देवी अहिल्याबाई होलकर द्वारा स्थापित किए गए थे।

स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

यात्रा के दौरान अग्रसेन प्रतिमा और पुराने बस स्टैंड पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बद्रीप्रसाद शर्मा, छोटू चौधरी, सुनील अग्रवाल, राहुल पवार, अमित आर्य, गणेश राठौड़, सचिन शर्मा, विवेक छाबड़ा, विवेक तिवारी, सुनील शर्मा, मप्र के प्रभारी सुधीर देडगे और लक्ष्मण दातीर उपस्थित रहे। सभी ने जलयात्रा में शामिल अतिथियों का स्वागत किया और महाराष्ट्र के मंत्री से मुलाकात कर उनका भी अभिनंदन किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!