सेंधवा

सेंधवा। बलवाड़ी में टंट्या मामा कॉलेज को भूमि आवंटन, भवन निर्माण का रास्ता साफ

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय बलवाड़ी के भूमि आवंटन होने से भवन निर्माण जो लम्बित हो रहा था जिला कलेक्टर द्वारा ग्राम केरमला तहसील वरला में शासकीय भूमि आवंटित कर अब भवन निर्माण की राह आसान कर दी है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार वीर बलिदानी टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय बलवाड़ी में स्वयं की भूमि व भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया लम्बे समय से लंबित थी । वर्तमान में महाविद्यालय शासकीय भवन में संचालित हो रहा था। महाविद्यालय भवन के निर्माण हेतु भूमि की तलाश की जा रही थी इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने भी महाविद्यालय के लिए भूमि चयन हेतु कई बार निरीक्षण भी किया गया था । ग्रामीणों की राय व सरकारी भूमि ग्राम केरमला तहसील वरला में उपलब्ध होने पर महाविद्यालय के लिए उक्त भूमि का चयन किया गया प्राचार्य वीर बलिदानी टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय बलवाड़ी ने सरकार से ग्राम केरमला की भूमि आवंटित करने की मांग की गई थी ।

प्राचार्य की मांग पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सेंधवा एवं वरला तहसीलदार तथा जिला नजूल निवर्तन समिति के प्रतिवेदन के आधार पर वीर बलिदानी टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय निर्माण हेतु ग्राम केरमला तहसील वरला स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 68/1/1/1 रकबा 19360 हेक्टर में से पेकी रकबा 13340 हेक्टेयर, सर्वे नम्बर 69/2 संपूर्ण रकबा 0.4050 हेक्टर, सर्वे नम्बर 68/1/2 संपूर्ण रकबा 0.2610 हेक्टर मद आबादी भूमि मप्र नजूल निवर्तन नियम 2020 के अध्याय 2 के तहत प्राचार्य, वीर बलिदानी टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय बलवाड़ी जिला बड़वानी (उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन) को निम्न शर्तों के अधीन निशुल्क हस्तांतरित की जाती है । जिला कलेक्टर द्वारा 13 अप्रैल 2026 को भूमि आवंटन पत्र के साथ ही वीर बलिदानी टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय बलवाड़ी के भवन निर्माण के रास्ते खुल गए है । आर्य ने बताया कि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु सरकार द्वारा पूर्व में ही राशि स्वीकृत कर दी गई थी । अब शीघ्र ही केरमला में कालेज बिल्डिंग निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जायेगी । जमीन आवंटित होने की खबर से ग्रामीण जनता में हर्ष व्याप्त है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!